मेरठ के सरधना में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें एक 12 वर्षीय मासूम भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत
मोहल्ला छावनी निवासी एक महिला ने व्रत के दौरान परिवार के साथ कुट्टू के आटे से बना भोजन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी चार सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी।