मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ युवती से दुष्कर्म के मामले में उनका बेटा दानिश गिरफ्तार हुआ तो वहीं सोशल मीडिया पर दूसरे बेटे का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा साकिब कार चला रहा है और कार के अंदर नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई है।