फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली विभाग को 1.39 करोड़ की क्षति पहुंचाने वाला पूर्व अवर अभियंता गिरफ्तार, 18 साल पुराना है मामला

Sun, 14 Jun 2026 11:03 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में वर्ष 2008 में मुख्य आरोपी तत्कालीन अवर अभियंता ब्रजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब मेरठ ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी को लखनऊ से पकड़ा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद को करीब 1.39 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने के मुख्य आरोपी तत्कालीन अवर अभियंता ब्रजेश कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने 18 वर्ष पुराने मामले में शनिवार को आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि वर्ष 2006-07 में मुजफ्फरनगर और शामली में सामान्य योजना के तहत 941 निजी नलकूपों को ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य मिला था। आरोप है कि तत्कालीन अवर अभियंता ब्रजेश कुमार (निवासी बड़ौत, बागपत) व अन्य कर्मचारियों ने लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लखनऊ मुख्यालय की अनुमति के बिना धोखाधड़ी की। 

आरोपियों ने जनप्रतिनिधियों के फर्जी पत्र-शीर्ष (लेटर पैड) तैयार कर करीब 200 अतिरिक्त नलकूपों के अवैध कनेक्शन दे दिए। इससे विद्युत परिषद को कुल 1.39 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षति हुई। मामले में वर्ष 2008 में मुजफ्फरनगर कोतवाली में धोखाधड़ी और साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ये भी देखें...
UP: मेरठ की इस पुरानी जामा मस्जिद को हटाकर जमीन खाली करने का नोटिस, सात दिन का दिया समय

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें