फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने पूर्व DGP के खिलाफ फिर की पोस्ट, 14प्रो मैक्स से है कनेक्शन

Tue, 04 Jul 2023 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पांच लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के नाम से चल रहे इंस्टग्राम पेज पर पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ फिर से पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में 14 प्रो मैक्स का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के नाम से चल रहे इंस्टग्राम पेज पर एक बार फिर से यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ पोस्ट डाली गई है। 

विज्ञापन


लंबी-चौड़ी पोस्ट में चेताया गया है कि पूर्व डीजीपी बे-नस्ल दोस्त और रिश्तेदारों को फोन में महंगे सॉफ्टवेयर डालकर गिफ्ट कर रहे हैं ताकि वह लोग बदन सिंह बद्दो से बात करें और पूर्व डीजीपी उस तक पहुंच सके।

पूर्व डीजीपी के खिलाफ बदन सिंह बद्दो इससे पहले भी पोस्ट कर चुका है। फरारी के दौरान जिस तरीके से लगातार ऐसी पोस्ट की जा रही है, वह पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। 12 जनवरी 2023 को भी ऐसी पोस्ट डाली गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: CCSU के छात्रों ने मंडी में बेचे टमाटर, मिर्च और अदरक, पढ़ें आखिर क्या है वजह

विज्ञापन

मई महीने में बढ़ाया गया इनाम 
टीपीनगर के बैरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। इसी दौरान मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर वह फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन विदेश में आ रही है। पहले उस पर ढाई लाख का इनाम था। मई माह में इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी। 

यह डाली पोस्ट 
आई-फोन 13प्रो मैक्स 512जीबी, कीमत 1,35000 रुपये है। पूर्व डीजीपी बृजलाल ने इसमें ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर और एप डलवाकर मेरे बे-नस्ल के दोस्त और रिश्तेदारों को दिए। उन लोगों को यह फोन दिए गए, जिन पर शक है कि यह बदन सिंह से बात करते हैं। इनको मालूम है कि वह कहां है।

इन फोन के जरिए वह सब बात पता करते रहें और बदन सिंह को इन फोन के जरिए से मार गिराया जाए। एक फोन और सॉफ्टवेयर की कीमत लगाई जाए तो वह करीब ढाई से तीन लाख रुपये होगी।

बृजलाल का लाखों रुपया खर्चा आ चुका है, पर बृजलाल को पिछले एक डेढ़ साल से इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली। बृजलाल दोबारा लाखों खर्च कर 14प्रो मैक्स देने की तैयारी कर रहा है क्योंकि बृजलाल को मुझे मारने के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बे-नस्ल के दोस्त और रिश्तेदार हैं, उन पर टिकी हुई है...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें