फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा, दो सिपाहियों समेत पांच गिरफ्तार; बाजार में ऐसे खपाते थे रकम

Tue, 06 Oct 2026 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में थाने में तैनात दो सिपाहियों आशीष और प्रसन्नचित समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोप है कि गिरोह असली नोटों को तीन गुना करने का लालच देकर लोगों को फंसाता और नकली नोट बाजार में चलाता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां तैयार कर उनके ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगाकर बीच में कागज रखते थे। इसके बाद इन गड्डियों को बाजार में चलाकर लोगों से ठगी की जाती थी।

विज्ञापन

 
असली नोट तीन गुना करने का देते थे लालच
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले सामने वाले को असली नोट तीन गुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद नकली नोटों की गड्डियां तैयार कर उन्हें असली नोटों के बीच छिपाकर बाजार में चलाते थे। गड्डियों में सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट शामिल किए जाते थे।

Trending Videos

दो सिपाहियों ने बनाया था गिरोह
मामले में भावनपुर थाने में तैनात सिपाही आशीष और प्रसन्नचित के साथ ज्ञानपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर साजिद तथा किनानगर निवासी फैजान और अभिषेक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों सिपाहियों ने ही अन्य आरोपियों को साथ लेकर नकली नोटों का कारोबार शुरू किया था।

पकड़े जाने पर अन्य पुलिसकर्मियों का भी लिया नाम
जानकारी के मुताबिक, नकली नोटों के कारोबार और ठगी के मामले में पकड़े जाने के दौरान आरोपियों ने कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों के फोन जब्त कर सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पांचों आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी शक के दायरे में है और उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें