फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : लतीफपुर में सो रहे परिवार के मकान पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ : लतीफपुर में सो रहे परिवार के मकान पर फायरिंग
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने सो रहे एक परिवार पर कई राउंड फायर किए। एक गोली मकान केदरवाजे पर लगी। भयभीत परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक गोली मुख्य दरवाजे को चीरते हुए घर में जाकर गिरी। गोली की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग भयभीत हो गए। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने में उनके घर पर तीसरा हमला है, जिसमें दो बार की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई, परंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही कोई जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी जान खतरे में है। किसी भी समय हमलावर उन पर हमला कर सकते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 21 सितंबर की रात भी घर पर कुछ लोगों ने हमला किया था। उन पर हो रहे हमले से पूरा परिवार दहशत में है। वह घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सोने को मजबूर हैं। शनिवार रात भी ताला लगा हुआ था, जिस कारण हमलावर अंदर नहीं घुस सके। थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें