फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर थाने के सामने पूर्व जिपं सदस्य ने की फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर थाने के सामने पूर्व जिपं सदस्य ने की फायरिंग, केस दर्ज
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड पर गंगानगर थाने के सामने शनिवार रात कार में सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन राठी ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के मुताबिक ट्रक ने कार में साइड मार दी थी। उसे रोकने के लिए ऐसा किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भोपा गांव निवासी सचिन राठी गंगानगर स्थित यशोदा कुंज कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात थाने के बाहर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सफेद कार में सवार को मवाना की ओर जाता देखा गया। पुलिस ने पीछा कर कार सवार सचिन को रक्षापुरम डिवाइर के पास रोक लिया। पुलिस ने कार से रिवॉल्वर और खोखा बरामद किया। पूछताछ में सचिन राठी ने बताया कि वह अस्पताल से लौट रहे थे। तभी थाने के पास ट्रक ने कार में साइड मार दी। वह भागने लगा। उसे रोकने के लिए ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। उसने बताया कि वह वार्ड 46 से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें