फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में लगी आग, 25 लाख का नुकसान, 98 ईटीएम मशीनें भी जलीं

Sun, 02 Apr 2023 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में रविवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। डिपो में रखे कंप्यूटर, ईटीएम व महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से जले महत्वपूर्ण दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से डिपो कार्यालय में काफी नुकसान हुआ है। खासकर ईटीएम यानी इलेक्ट्रिक टिकट मशीनें जलकर राख हो गईं। वहीं कई कंप्यूटर व महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे ईटीएम मशीन, कम्प्यूटर व दस्तावेज समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मेयर पद के दावेदारों की थाह लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डिपो के अकाउंट, ईटीएम और वॉल्वो सेक्शन में सुबह आठ बजे के आसपास शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

आग के कारण मोबिल ऑयल के ड्रम, गाड़ियों की आरसी से संबंधित दस्तावेज व महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बताया गया कि आग लगने से 25 कम्प्यूटर, 98 ईटीएम मशीनें भी जलकर राख हो गईं। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और कार्यशाला के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से करीब 25 लाख का सामान जलकर राख होना बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें