फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आबादी के बीच चल रही फैक्टरी में आग का तांडव, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Thu, 22 Jun 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हैंडीक्राफ्ट व मूर्तियां बनाने की दो मंजिला फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आबादी के बीच चल रही फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट समर गार्डन स्थित मदीना कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह हैंडीक्राफ्ट व मूर्तियां बनाने की दो मंजिला फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर फैक्टरी मालिक खैर नगर निवासी बासित मौके पर पहुंच गए। आग लगने से फैक्टरी मालिक का पूरा परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार

विज्ञापन


फैक्टरी मालिक बासित ने बताया कि गुरुवार को फैक्टरी बंद थी। बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक से आग लग गई। फैक्टरी से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लिसाड़ी गेट व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

आग लगने से फैक्टरी में रखा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से 15 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रथम दृष्टि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड टीम इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें