फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला हेड कांस्टेबल का पीछा करने वाला बाइक सवार पकड़ा, शिकायत पर एक साल बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 19 Sep 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में महिला हेड कांस्टेबल का पीछा करने और फोटो खींचने वाले आरोपी के खिलाफ आखिरकार एक साल बाद एफआईआर दर्ज हुई। पीड़िता की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात महिला हेड कांस्टेबल का लंबे समय से एक युवक पीछा कर रहा था। आरोपी बाइक से उनके पीछे लगा रहता और मौका पाकर मोबाइल से फोटो खींचता। पीड़िता की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपनी गुहार लगाई। शिकायत सीएम ऑफिस पहुंचने के बाद ही पुलिस ने एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीनों से संदिग्ध युवक उनका पीछा कर रहा था। दो सितंबर 2024 को भी यही सिलसिला दोहराया गया। एक काले शीशे का हेलमेट पहने युवक बच्चा पार्क से उनका पीछा करता हुआ आया। रास्ते में उसने बाइक आगे लगाई और मोबाइल से फोटो खींची। महिला हेड कांस्टेबल ने साहस दिखाते हुए आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने बाइक तेज दौड़ा दी।

कुछ दूरी पर ट्रैफिक जाम के कारण युवक को रुकना पड़ा। मौके का फायदा उठाकर महिला कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया और नौचंदी थाने ले गईं। पूछताछ में उसने अपना नाम ढबाई नगर निवासी शादाब बताया। आरोपी ने खुद को एक एडवरटाइजिंग एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि वह होर्डिंग की फोटो खींच रहा था। हालांकि जब उसके मोबाइल की जांच हुई तो उसमें महिला कांस्टेबल की फोटो भी पाई गई।

विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनका पैतृक भूमि विवाद चल रहा है और इसी वजह से उनके पीछे पड़ने की आशंका है। अब पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिरकार एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर कार्रवाई में इतना विलंब क्यों किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें