सीओ दौराला के सर्किल क्षेत्र का आरोपी सोनू टैक्सी चालक है। सोनू का एक कॉलोनी निवासी युवती से करीब ढाई वर्ष से परिचय था। छह महीने पूर्व युवती के परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था। 28 नवंबर की रात फिल्मी स्टाइल में सोनू तमंचा लेकर युवती के घर पहुंचा था और फायरिंग कर दी थी। सोनू ने युवती व उसके होने वाले दूल्हे को मंडप में गोली मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने तहरीर पर सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। रविवार को युवती की शादी के मंडप में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की युवती की विदाई तक पुलिस मौजूद रहेगी। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: मतदाता फॉर्म जमा होने में देरी, कमिश्नरी पर सपा समर्थकों का प्रदर्शन, तीन महीने समय बढ़ाने की मांग