देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस तरह से आग लगी है उससे आशंका जताई जा रही है कि थाने में रखा रिकॉर्ड भी जल गया है। वहीं थाने में खड़े दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए।
कुछ वाहनों को वहां से हटा दिया गया था, लेकिन अलग-अलग मामलों में पकड़े गए वाहन नहीं हटाए जा सके, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गए।
बताया गया कि मैस में खाना बनाते वक्त सिलिंडर ने आग पकड़ ली। दो पुलिसकर्मी आग में झुलस गए। घटना से थाने और उसके आसपास हड़कंप मच गया। वहीं झुलसे पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से मैस में खाना बना रहे सिपाही केशव अत्री, सुमित कुमार झुलस गए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे हैं।