फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना थाने में लगी भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर राख, दो सिपाही झुलसे

Sat, 22 Jul 2023 07:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे सरधना में शनिवार देर शाम पुलिस स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से थाने में खड़े दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में दो सिपाही आग की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन
fire in police station - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाने में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे थाने में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहां पर खड़े वाहन भी आग की चपेट में आ गए। जिससे कई वाहनों में तेज धमाके भी हुए। आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकलकर आ गए। हादसे में दो सिपाही आग की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि आग लगातार बढ़ती जा रही थी। पहले कहा जा रहा था कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है, लेकिन बाद में साफ हुआ कि मैस में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से हादसा हुआ।

विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस तरह से आग लगी है उससे आशंका जताई जा रही है कि थाने में रखा रिकॉर्ड भी जल गया है। वहीं थाने में खड़े दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए।

कुछ वाहनों को वहां से हटा दिया गया था, लेकिन अलग-अलग मामलों में पकड़े गए वाहन नहीं हटाए जा सके, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गए।

बताया गया कि मैस में खाना बनाते वक्त सिलिंडर ने आग पकड़ ली। दो पुलिसकर्मी आग में झुलस गए। घटना से थाने और उसके आसपास हड़कंप मच गया। वहीं झुलसे पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से मैस में खाना बना रहे सिपाही केशव अत्री, सुमित कुमार झुलस गए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें