मेरठ के जानी ब्लॉक में बदले गए विद्युत आपूर्ति रोस्टर से परेशान किसानों व भारतीय किसान यूनियन मेरठ के युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी द्वारा उपखण्ड अधिकारी भोला का घेराव किया।
अनुराग चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में पहले 10:00 से 4:00 बजे तक बिजली आती थी जिससे किसान अपने खेत में काम करके जब दोपहर में घर पहुंचता था तो उसे पंखे की हवा मिल जाती थी, पर लगभग 10 दिन पहले विद्युत विभाग ने रोस्टर बदल कर 9:30 से12:30 कर दिया, जिससे इस उमस भरी गर्मी मे किसान जैसे-तैसे काम करके जब दोपहर को घर पहुंच रहा है तो उसे इस उमस भरी गर्मी से राहत नही मिल पा रही है।
अनुराग चौधरी ने बताया की ये बदलाव किसानों को परेशान करने के लिए किया गया प्रतीत होता है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी बातचीत कर रोस्टर को पुर्व की भांति करने के लिए कहा गया जिस पर अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से आए नए रोस्टर के अनुसार विद्युत वितरण किया जा रहा है, लेकिन किसानों को हो रही वास्तविक परेशानी को देखते हुए इसे बदलवाने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि पूरी कोशिश की जायेगी कि रोस्टर बदल कर दोपहर 11:00-3:00 तक रखा जाए। इस दौरान भोला उपखण्ड पर ओमबीर सिंह, हर्ष चाहल, जिला सचिव नितिन चौधरी, अंकित डांगी, कवींद्र, नीटू,रविन्द्र आदि उपस्थित रहे।