बोले- हर बार मिलता है धोखा, अब आर-पार की लड़ाई
किसान नेता गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि अधिकारी केवल झूठे वादे करते हैं और किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करते। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा किसानों के खातों में नहीं पहुंच जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसान इस बार किसी भी आश्वासन पर धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।
मेडा प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
शुक्रवार को धरने के दौरान किसानों ने मेडा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने दिवाली भी मेडा परिसर में ही मनाने का ऐलान किया है।
धरने में किसान नेता जसवीर प्रधान, अज्जू बैसला, विनोद पुठा, पार्षद प्रशांत कसाना, मंगत सिंह, जगेश्वरी, अनुदेव, विमला और ईश्वरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।