फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लॉरेंस विश्नोई के दो शूटरों का मेरठ से बना फर्जी पासपोर्ट, बिना सत्यापन लगा दी मुहर, दो सिपाही निलंबित

Fri, 15 Nov 2024 12:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ये दोनों शूटर फर्जी पासपोर्ट पर दुबई पहुंच गए। एसएसपी ने इस मामले में फिलहाल दो सिपाहियों को निलंबित किया है, अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटरों राहुल कुमार और महेंद्र कुमार का मेरठ से फर्जी पासपोर्ट जारी हो गया था। दोनों शूटर फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई पहुंच गए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर जांच की गई। सीओ दौराला की जांच रिपोर्ट में बिना सत्यापन ही मुहर लगाने की स्थिति सामने आने और भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसएसपी ने दो सिपाही निलंबित किए हैं। इनमें संदेश शर्मा कंकरखेड़ा और धीरज परतापुर थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आंबेडकर रोड निवासी राजू वैध गाजियाबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास साइबर कैफे चलाता था। इसी साल अप्रैल माह में राजू के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान निवासी राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजोहर लाल पहुंचे थे। दोनों ने राजू वैध से फर्जी पासपोर्ट बनाने की मांग की थी। इस पर राजू ने उनसे पैसे लिए थे। बाद में राजू ने कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी के पते पर फर्जी पासपोर्ट बना दिए थे। 
 
विज्ञापन

वहीं, राजू ने तत्काल पासपोर्ट बनवाने के नाम पर अपना मोबाइल नंबर डाल दिया था। ये दोनों बदमाश रंगदारी मामले में बीकानेर से फरार थे। दोनों बदमाशों पर राजस्थान में कई मुकदमे थे। पुलिस ने राजू वैध के नंबर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें राजस्थान पुलिस ने तत्कालीन एसएसपी को अवगत कराया था। इसके बाद से ही फर्जी पासपोर्ट मामले की गहनता से जांच शुरू की गई। इसमें कांस्टेबल संदेश शर्मा और धीरज को भी दोषी पाया गया। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दो सिपाही निलंबित किए हैं। अभी जांच जारी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें