फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी रविंद्र नागर गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भावनपुर थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल मामले मे आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फर्जी वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी रंविद्र नागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फर्जी वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। वीडियो में कैसे छेड़छाड़ की गई है, ये लैब में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने वीडियो वायरल करने के आरोपी रविंद्र नागर की गिरफ्तारी के लिए भावनपुर थाना प्रभारी को आदेश दिए थे, जिसके बाद बुधवार दोपहर को उसके आवास से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

विज्ञापन


भावनपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सोमदत्त विहार निवासी रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके पार्टी की महिला नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया। महिला को बदनाम करने के इरादे से इस वीडियो को अपने नजदीकी वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने एक फर्जी आईडी बनाकर वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला गरमाया, मोबाइल में छिपे राज

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी पार्षद रविंद्र को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। दूसरा आरोपी रविंद्र नागर फरार चल रहा था। पुलिस ने वीडियो को निवाड़ी की फोरेंसिक लैब भेजा गया है। वहीं, आरोपी महिला नेत्री का दूसरा वीडियो भी वायरल कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस फरार आरोपी नहीं पकड़ पा रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी रविंद को पकड़ लिया।

पार्टी ने भी नहीं की कोई कार्रवाई
पार्टी की ओर से भी अभी तक भाजपा के दोनों नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना गंभीर प्रकरण होने के बाद भी दोनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर कार्यकर्ता भी सवाल उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें