मायावती से मिलने की जद्दोजहद
मेरठ के एक बड़े मुस्लिम नेता दिल्ली जाकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से मिले हैं। उन्होंने बात की है कि बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलकात कराई जाए ताकि उनकी बसपा में वापसी हो सके। उन्हें भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली में मायावती से मिले थे और उन्होंने बांदा से आए कुछ नेताओं की उनसे मुलाकात कराई। मेरठ के नेता की बसपा सुप्रीमो से मुलाकात तो इस दिन नहीं पाई पर इसी रूपरेखा तैयार हो गई है।
मोहित कुमार निष्कासित
बसपा केपूर्व जिलाध्यक्ष मोहित कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान के मुताबिक अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में वह लिप्त थे और कई बार चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। यह भी चर्चा है कि पिछले माह परतापुर में बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान के नर्सिंग होम पर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में छापामारी हुई थी। इसके सूत्रधार मोहित कुमार थे। हालांकि मोहित ने इस आरोप से इंकार किया है और कहा है कि उनकी पूरी निष्ठा बसपा में है और रहेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/