फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : गीजर की गैस से हो रहे हादसे, इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत, रखें ये खयाल

Sun, 29 Jan 2023 11:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : जागृति विहार में इंजीनियर की पत्नी की गैस के गीजर से मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले भी गैस गीजर की कई घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जागृति विहार में इंजीनियर की पत्नी की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। करीब 30 मिनट तक महिला बाथरूम में तड़पती रही। हादसे की जानकारी पर मेडिकल पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।

राष्ट्रगान के अपमान का मामला: दबोचा गया एक आरोपी अदनान, दो की तलाश में दबिश जारी

मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पारस अपनी पत्नी वैशाली के साथ जागृति विहार में रहते हैं। पारस एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वह सुबह कंपनी चले गए। सुबह करीब दस बजे पत्नी वैशाली बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर स्नान कर रही थीं। इस दौरान दम घुटने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन


महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाथरूम के पास पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा तो वैशाली बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

31 दिसंबर को हुई थी पूर्व मैनेजर की मौत
- ब्रह्मपुरी स्थित सरस्वती लोक निवासी पूर्व प्रोडक्शन मैनेजर 59 वर्ष के अजित सिंघल की भी गीजर की गैस से मौत हो गई थी। बाथरूम में वह करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे थे। पत्नी शशि ने बताया था कि बाथरूम में दम घुटने से उनकी मौत हुई थी।

UP: याकूब के भतीजे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा, पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी

खिड़की वाले बाथरूम में ही लगवाएं गीजर
- गैस गीजर के बारे में जानकारी रखने वाले राम गोपाल ने बताया कि उस बाथरूम में गैस गीजर लगवाएं, जिसमें कम से कम एक खिड़की हो। गीजर से निकलने वाली गैस कार्बन मोनोआक्साइड बनाती है, जिससे आक्सीजन की कमी हो जाती है। गीजर को यदि खुली जगह मिल रही है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है। गीजर के कारण ऐसे ही अलग-अलग हादसों में सहारनपुर में भी दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इलेक्ट्रिक गीजर को भी खिड़की वाले बाथरूम में ही लगवाएं अन्यथा शार्ट सर्किट से हादसा या ब्लास्ट हो सकता है।

गैस गीजर प्रति रखें ध्यान

- गैस लीक हो तो गीजर न चलाएं, समय-समय पर जांच कराएं
- बाथरूम में हवा के लिए रोशनदान और पर्याप्त जगह हो
- खांसी और दम घुटने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत खुली हवा में आएं
- एग्जॉस्ट फैन लगवाएं, गैस गीजर चलाते समय उसे चलाएं

Saharanpur: प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की संपत्ति कुर्क, चस्पा किया नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें