व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
इस दौरान व्यापारी नईम अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी व्यापारियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम टीम बिना नोटिस परेशान कर रही है।
व्यापारी बोले-उत्पीड़न हो रहा, निगम ने कहा-अतिक्रमण हटाना जरूरी
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर फैलाए गए कब्जे यातायात बाधित कर रहे थे, इसलिए कार्रवाई की गई।