तमंचा, कारतूस और 40 हजार रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पल्लवपुरम क्षेत्र में हाल में हुई लूट और चोरी की कुछ वारदातों में भी तरुण ठाकुर का नाम सामने आया था। आरोपी पर पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
अन्य वारदातों और साथियों के बारे में पूछताछ
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और हथियार का इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया था।