फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में मेरठ बना विजेता

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में विजेता मेरठ की टीम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हुई प्रतियोगिता में मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ग्रेटर नोएडा स्थित समूर्जा पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता रहा। स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते और बेस्ट टीम की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कई जिलों के लगभग 250 से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही स्कूल को बेस्ट टीम ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में अन्वी प्रजापति, वेदांशी शर्मा, नंदिनी प्रजापति, कनक सिंह, दीपिका, अंशिका शर्मा, माही, आयुषी राणा, भूमिका शर्मा, प्रिया, यशी तोमर, अवनी शर्मा, प्रेरणा तोमर, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, प्राप्ति तोमर, निशु तोमर, वेदांशी काजला, नव्या ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आरोही और आशी सैनी ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग में परम सैनी, काव्यांश तोमर, भव्य काजला, शुभम, नक्श ने स्वर्ण पदक जीता। विनायक और नभय ने रजत पदक जीता। इस मौके पर वरिष्ठ कोच अरुण सैनी, कोच राजकुमार प्रजापति ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य तरुण तोमर ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें