फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रसूलपुर धौलड़ी में 3 गोलियां मारकर बुजुर्ग की हत्या, 74 लाख की जमीन बेची थी, रुपयों के विवाद की आशंका

Fri, 01 May 2026 12:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के जानीखुर्द स्थित गांव रसूलपुर धौलड़ी में बुजुर्ग एजाज बैठक में सो रहे थे। तभी किसी ने आकर उनकी हत्या कर दी। गांव में हत्या होने से दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या के बाद एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानीखुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रसूलपुर धौलड़ी में बृहस्पतिवार रात घर की बैठक में सो रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग एजाज की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

मृतक किसान एजाज पुत्र अब्दुल रहमान अपने पांच बेटों में से तीसरे नंबर के बेटे मैराज के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मैराज मस्जिद गया हुआ था और एजाज घर की बाहरी बैठक में अकेले सो रहे थे। इसी बीच गोलियों की आवाज से गांव दहल गया। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य खौफनाक था। एजाज खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़े थे। हमलावरों ने उन्हें एक गोली माथे पर और दो गोलियां सीने में मारी थीं।
 

सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके से नमूने एकत्र किए हैं।
 

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक एजाज ने कुछ दिन पूर्व 74 लाख रुपये की खेती की जमीन बेची थी। जमीन के रुपये के बंटवारे को लेकर उसका अपने एक बेटे से विवाद सामने आया है। विवाद की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन

परिवार में मातम
बुजुर्ग एजाज की इस तरह हुई अचानक हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भारी तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ये भी देखें...
Meerut: कंकरखेड़ा में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, जान बचाने के लिए मची भगदड़, एक बच्चे की झुलसकर मौत


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें