सालिम कालंद-पिठलोकर मार्ग पर रजबहे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अरहम को मृत घोषित कर दिया। अरहम की मौत की सूचना गांव पहुंची तो शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सीएचसी दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अरहम की मां की हालत बिगड़ी
शादी वाले घर में बरात पहुंच चुकी थी। खुशियों का माहौल था। गाने बज रहे थे। अचानक बच्चे की मौत की सूचना पहुंची तो सबकुछ मातम में बदल गया। चीख-पुकार मच गई। अरहम की मां की हालत बिगड़ गई। निकाह की रस्में रोक दी गईं।
रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने लोगों से राय लेने के बाद निकाह की रस्म अदायगी पूरी कराईं, लेकिन दुल्हन विदा नहीं हुई। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बच्चे के पिता सालिम की तहरीर पर कार चालक सावेज पुत्र इसरार निवासी पिठलोकर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।