फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि : सीबीएसई की कक्षा सात की किताब में जोड़ा गया मेरठ की ईहा दीक्षित का चैप्टर, पर्यावरण बचाने का देंगी संदेश

Thu, 24 Jun 2021 08:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ईहा ने नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात का भी प्रोमो किया था। ईहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे छोटी दोस्त बताया था।
विज्ञापन
ईहा दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित ने नई उपलब्धि हासिल की है। ईहा के पर्यावरण प्रेम को सीबीएसई की कक्षा सात की पाठ्य पुस्तक का हिस्सा बनाया गया है। लगातार 162 सप्ताह से पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी आठ वर्षीय ईहा की इस उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन


बीबीसी द्वारा सीबीएसई छात्रों के लिए अंगेजी विषय में काॅम्पेक्टा सीरीज का प्रकाशन किया जाता है। कक्षा सात की इसी काॅम्पेक्टा पुस्तक में बतौर एसाइनमेंट ईहा दीक्षित के पर्यावरण कार्यों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक के क्लासरूम एसाइनमेंट संख्या 6 में ईहा दीक्षित के पौधारोपण कार्यों की शुरूआत और चुनौतियों का वर्णन 'द लिटिल ग्रीन वाॅरियर' नाम से दिया गया है।

दो पेज के इस अध्याय में ईहा के द्व़ारा पर्यावरण की दिशा में संचालित उसके “ग्रीन ईहा स्माइल क्लब” का भी वर्णन किया गया है। ईहा सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। ईहा के द्वारा पर्यावरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के कारण ही उसे सबसे कम उम्र में देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईहा ने नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात का भी प्रोमो किया था। ईहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे छोटी दोस्त बताया था। सीबीएसई की पाठ्यपुस्तक में ईहा के कार्यों की जानकारी होने से अन्य बच्चे भी पर्यावरण की स्वच्छता और पौधारोपण के प्रति जागरूक हो सकेंगे। सदर स्थित आइडियल बुक डिपो के संचालक ने बताया कि यह पुस्तक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर, आईपीएस मेरठ कैंट सहित मेरठ के लगभग 15 स्कूलों के पाठ्यक्रम का हिस्सा है।

अपनी इस उपलब्धि पर उत्साहित ईहा ने कहा कि पर्यावरण से अपनी उम्र के बच्चों को जोड़ने का उसका सदैव से ही प्रयास रहा है। मुझे उम्मीद है कि पाठ्यपुस्तक में मेरा अध्याय होने से बडे़ स्तर पर अन्य बच्चे भी पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति जागरूक होंगे। ईहा ने बताया कि निशुल्क पौधा बैंक भी संचालित करती हैं। यदि बच्चे उनके साथ जुड़ेंगे तो वह सभी की पौधारोपण में सहायता करेंगी। 

क्लब-60, शास्त्री नगर के सदस्य महेश रस्तोगी और हरि विश्नोई ने कहा कि ईहा खुद कक्षा चार में है, लेकिन कक्षा सात के बच्चे उसके बारे में पढेंगे। उसका पर्यावरण की दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इसी कारण उसके नाम कई नेशनल और इंटरनेशनल रिकाॅर्ड हैं। ईहा दीक्षित के कार्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने से अन्य बच्चों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें