मवाना और सांधन में भी छापेमारी
जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें मवाना और सांधन क्षेत्र में भी कार्रवाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी दुबई से जुड़े एक ऑनलाइन गेमिंग और कथित वित्तीय लेनदेन नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है।
मुख्य आरोपियों से जुड़े ठिकाने निशाने पर
जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपियों शुभम और जैदी से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है। टीम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।