फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: केएल राहुल जिस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर, उसके नाम के बना रहे थे डुप्लीकेट ग्लब्स, लाखों का माल बरामद

Sun, 05 Jan 2025 11:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

छापे के दौरान 800 दस्ताने और 1600 लेबल बरामद किए गए। एसजी का ओरिजिनल दस्ताना 1400 रुपये का आता है और ये डुप्लीकेट दस्ताने 600 रुपये में बेच रहे थे।  
विज्ञापन
बरामद किए गए डुप्लीकेट ग्लब्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर पुलिस ने मोहकमपुर की विकास स्पोर्ट्स फैक्टरी में छापा मारकर भारी मात्रा में एसजी ब्रांड के डुप्लीकेट क्रिकेट दस्ताने और लेबल जब्त किए हैं। विकास स्पोर्ट्स के मालिक अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत करीब 4.80 लाख रुपये बताई गई है। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम के साथ पुलिस ने कार्रवाई कर डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

छापे के दौरान भी जारी रहा काम। - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान मौके से करीब 800 दस्ताने और 1600 लेबल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि विकास स्पोर्ट्स करीब सात साल से अलग-अलग राज्यों में एसजी ब्रांड के डुप्लीकेट क्रिकेट दस्ताने बेच रहा था। एसजी का दस्ताना 1400 रुपये का है और ये डुप्लीकेट दस्ताने 600 रुपये में बेचते थे। टीम करीब दो महीने से विकास स्पोर्ट्स की जांच कर रही थी। तमाम सबूत इकट्ठा करने के बाद शनिवार को पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में टीपीनगर थाने में दो अभियोग पंजीकृत किए गए है। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल एसजी के ब्रांड एंबेसडर हैं। अनेक खिलाड़ी एसजी के सामान से खेलते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें