फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारी बारिश के कारण मेरठ, शामली और बागपत के स्कूल बृहस्पतिवार को भी बंद, इस क्लास तक के लिए आया आदेश

Wed, 03 Sep 2025 07:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

School Closed: मेरठ, बागपत और शामली के डीएम ने चार सितंबर को भी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। भारी बारिश में हादसों की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को भारी बारिश के कारण लालकुर्ती में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों का चार सितंबर को भी अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के दौरान छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ऐसे मौसम में हादसों की भी आशंका रहती है। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने बताया कि जिले में भी कक्षा 12 तक के सभी स्कूल मौसम को देखते हुए बंद रहेंगे।

इसके अलावा शामली जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं जलभराव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कक्षा एक से 12 तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, संस्कृत विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में चार सितंबर का अवकाश रहेगा। जिन विद्यालयों को छह और सात सितंबर 2025 को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां के प्रधानाचार्य/ केंद्र व्यवस्थापक अपने विवेक अनुसार स्टाफ को बुलाकर परीक्षा संबंधी कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें