उत्तर प्रदेश के मवाना थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक परिवार के सात सदस्यों की फूड प्वाइजनिंग के कारण हालत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव हुमायूंपुर में शुक्रवार रात फूड प्वाइजनिंग के चलते एक परिवार के सात सदस्यों की अचानक हालत खराब हो गई। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक तो परिजनों ने पीटा, दोनों पक्षों से तीन लोग गिरफ्तार
चिकित्सकों के अनुसार हुमायूंपुर निवासी उमा दत्ता के परिवार ने शुक्रवार रात को जवे बनाए थे। सभी सदस्यों ने जवे खाए, जिसके बाद सुबह परिवार के सदस्यों की एक के बाद एक करके हालत बिगड़ती गई।
चिकित्सकों ने बताया कि सुबह के समय परिवार के आकाश, उपासना, रीना, शगुन, वंश, बबीता व लीलावती की तबीयत खराब देख परिवार के लोगों ने इनको सीएचसी में भर्ती कराया है। फिलहाल चिकित्सक इनके इलाज में जुटे हैं।