सरधना नगर के मोहल्ला कस्साबान में एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की और उसके ऊपर गर्म तेल उड़ेल दिया। इससे महिला के हाथ-पांव झुलस गए। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देख आरोपी भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।