फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : आईजी दफ्तर के पास नशे में धुत एटीएम गार्ड ने की फायरिंग, दो हिरासत में

Tue, 06 Jul 2021 12:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूछताछ के लिए बुलाए गए गार्ड के साथी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस महानिरीक्षक दफ्तर के पास कल देर शाम एक गार्ड ने अपनी दुनाली बंदूक से फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के बाद आरोपी गार्ड फरार हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस छानबीन में दो फायर करना सामने आया है।

विज्ञापन


फूलबाग कालोनी निवासी कुलदीप दिल्ली रोड पर किसी एटीएम में गार्ड है। अक्सर वह सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत पुलिस महानिरीक्षक दफ्तर के निकट सिक्योरिटी कंपनी में काम करने वाले अपने दो दोस्तों से मिलने आता है।

सोमवार शाम भी कुलदीप वहां पहुंचा और अपनी दुनाली बंदूक से एक के बाद एक दो फायर कर सनसनी फैला दी। इसके बाद कुलदीप वहां से चला गया। फायरिंग से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने कंपनी के गार्ड राजीव और प्रदीप को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई।
विज्ञापन


कुलदीप द्वारा फायरिंग किये जाने से उसके दोस्त भी हैरान हैं। बताया जाता है कि वारदात के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कुलदीप के नंबर पर संपर्क किया तो वह उसकी पत्नी ने उठाया।

पुलिस ने पूरी घटना के बारे में बताया और पति को लेकर थाने आने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ देवेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें