फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बफावत में शहद फैक्टरी पर डीआरआई का छापा, चावल, चीनी और केमिकल की मिलावट की चर्चा

Wed, 01 Apr 2026 11:42 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बफावत गांव के बाहरी छोर पर दीपक और शैलेंद्र की शहद की फैक्टरी है। यहां से देश-विदेश में शहद सप्लाई किया जाता है। सोमवार देर रात से अभी तक टीम की जांच चल रही है। गांव में इस फैक्टरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
बफावत स्थित शहर फैक्टरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला थाना क्षेत्र के गांव बफावत स्थित शहद फैक्टरी पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा। टीम ने जांच शुरू करते हुए फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया और सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी जांच जारी है। छापे के दौरान थाना दौराला पुलिस भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद है।
विज्ञापन

 

बफावत गांव निवासी दीपक और शैलेंद्र की गांव के बाहरी छोर पर खेत में शहद फैक्टरी संचालित है। इस फैक्टरी में बड़े पैमाने पर शहद का उत्पादन कर देश-विदेश में आपूर्ति की जाती है। डीआरआई ने मिली सूचना के आधार पर सोमवार देर रात यहां छापा मारा। छापे को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन जांच अभी भी जारी है। टीम ने फैक्टरी परिसर को अपने कब्जे में ले रखा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इन्कार किया है।
 
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरी में तैयार किए जा रहे शहद में चावल, चीनी और केमिकल की मिलावट की जा रही है। साथ ही फैक्टरी से निकलने वाला रसायन युक्त पानी पास के तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल डीआरआई टीम दस्तावेजों और सैंपलों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें