फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डॉ. त्रिवेणी दत्त बने कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, लंबे इंतजार के बाद मिली नई नेतृत्व टीम

Tue, 13 Jan 2026 07:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

विज्ञापन
डॉ. त्रिवेणी दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को लंबे समय के बाद नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई है।
विज्ञापन


आईवीआरआई बरेली के निदेशक रह चुके हैं डॉ. त्रिवेणी दत्त
डॉ. त्रिवेणी दत्त वर्तमान में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली में निदेशक पद पर तैनात थे। सोमवार देर रात राजभवन की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन को औपचारिक जानकारी भेज दी गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति के रूप में बढ़ाया गया था कार्यकाल
विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. केके सिंह का कार्यकाल 25 सितंबर 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बाद शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें कार्यवाहक कुलपति के रूप में बनाए रखा गया था।

चयन समिति के पैनल से हुआ चयन
कुलपति पद के लिए चयन समिति द्वारा तीन नामों का पैनल तैयार कर 9 जनवरी को राजभवन भेजा गया था। गहन विचार-विमर्श के बाद राज्यपाल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।

शिक्षा, शोध और प्रशासन में सुधार की उम्मीद
डॉ. त्रिवेणी दत्त की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के बीच उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें