मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान कुलपति डॉ. डीआर सिंह के आदेश पर सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। वर्तमान में डीन टेक्नोलॉजी डॉक्टर बीआर सिंह( भव रंजन सिंह) को विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। वर्तमान कुलसचिव डॉ धीरेंद्र सिंह करीब 11 महीने इस पद पर रहे हैं 20 अक्टूबर 2021 को डॉ धीरेंद्र सिंह ने चार्ज लिया था इससे पहले वह पशु महाविद्यालय में एलपीएम विभाग में प्रोफेसर थे।
डॉक्टर धीरेंद्र सिंह को वापस उन्ही के विभाग में भेज दिया गया है। सोमवार को जारी आदेश के बाद डॉक्टर बीआर सिंह ने कुलसचिव कार्यालय में पहुंचकर कुल सचिव पद भार ग्रहण कर लिया है, इससे पहले भी वह दो बार कुलसचिव रह चुके हैं डॉक्टर बीआर सिंह का कहना है कि कुलपति ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा और कर्मठता के साथ पूर्ण किया जाएगा छात्रों और शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्या निस्तारण किया जाएगा चार्ज लेने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय के डीन डायरेक्टर व शिक्षकों ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कसी कमर, स्टेडियम की तारबंदी, बदलेगा वाहनों का रूट
मनमानी के चलते तत्कालीन कुलपति ने बीआर सिंह को हटाया था
तत्कालीन कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने कुलसचिव डॉ बीआर सिंह को मनमानी के चलते और उनकी वरिष्ठता और योग्यता को दरकिनार करते हुए उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह का कार्यकाल पूर्व में भी अच्छा रहा है लेकिन तत्कालीन कुलपति ने कुलसचिव के अलावा अन्य भी कई ऐसे फैसले लिए थे शिक्षकों की वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए नियम विरुद्ध कई पदों पर अलग-अलग नियुक्ति की गई थी। इन मामलों की शिकायत राजभवन तक पहुंची थी।