इस बार घटा रकबा
किसान गन्ने की फसल को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार आलू का रकबा घटा है। जो आलू किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में जमा किया था। उसका बड़ा हिस्सा किसान मंडी भेज रहे हैं। इस कारण आलू के दामों में गिरावट आ रही है। -रामवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।
चुप्पी साधे हैं किसान
अभी कोल्ड स्टोरेज में 40 प्रतिशत आलू जमा है। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक कोल्ड स्टोरेज खाली हो जाने चाहिए थे। किसानों को सूचना दी गयी है। लेकिन बाजार में आलू की मंदी के कारण किसान चुप्पी साधे हैं। अगर किसानों ने आलू नहीं उठाए तो कोल्ड स्टोरेज मालिकों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
-जोनी मित्तल, कोल्ड स्टोरेज मालिक।
किसानों ने बीज का आलू भी मंडी भेजना शुरू कर दिया है। हर वर्ष दिवाली पर मंडी में पुराने आलू की आवक काफी कम रह जाती थी। लेकिन इस बार मंडी में आलू की आवक काफी हो रही है। इस कारण नए और पुराने दोनों ही आलू के रेट काफी तेजी से गिर रहे हैं। आलू अभी और सस्ता होगा।
-पदम सिंह सैनी, आढ़ती नवीन सब्जी मंडी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/