फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कुत्ते को कुचला, विरोध पर फैक्ट्री मालिक और दोस्त पर फावड़े से हमला, थाने का घेराव और हंगामा

Sun, 18 Jan 2026 03:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

केमिकल फैक्ट्री के मालिक अमित कुमार और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक द्वारा कुत्ते को कुचलने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात को एक केमिकल फैक्ट्री के मालिक अमित कुमार और उनके दोस्त पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज बहादुरपुर और अछरोंडा गांव के दर्जनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ परतापुर थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे बाद थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 

बागपत के गुराना बगेत गांव निवासी अमित कुमार परतापुर के अछरोंडा मार्ग पर एक केमिकल फैक्ट्री का संचालन करते हैं। परतापुर थाने में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, शनिवार रात को अमित कुमार अपनी फैक्ट्री के सामने खड़े थे, तभी गगोल रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमित कुमार ने ट्रक चालक द्वारा की गई इस लापरवाही का विरोध किया।
 

आरोप है कि इसी बात को लेकर पास की फैक्ट्री के मालिक नितिन शर्मा से अमित कुमार का विवाद हो गया। बताया गया है कि नितिन शर्मा ने अपने भाई सचिन, रोहित और अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद, सभी ने मिलकर अमित कुमार पर फावड़े, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए अमित कुमार के दोस्त, बहादुरपुर निवासी सचिन के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर तब तक भाग निकले थे।
 
विज्ञापन

अमित कुमार ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज बहादुरपुर और अछरोंडा गांव के दर्जनों लोग गुस्से में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद, परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें