शासन लेगा निर्णय
एसीएमओ डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को यह कह दिया कि उनके यहां लैब नहीं है। लैब गाजियाबाद में है, लिहाजा वहां का जल निगम पानी के सैंपल लेकर जांच कराए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने बिना वजह जाने रिपोर्ट तैयार कर दी है। अब इस पर शासन निर्णय लेगा। बता दें कि बिजौली, बहरानपुर, सेतकुआं गांव में पांच साल में कैंसर से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
हैवी मैटल्स की रिपोर्ट नहीं मिली
एसीएमओ ने रिपोर्ट तैयार की। इन बीमारियों का कारण जल जनित हो सकता है या नहीं, यह जानना था। लेकिन जल में उपलब्ध हैवी मैटल्स की रिपोर्ट न मिलने के कारण यह राय देना संभव नहीं है। यह शासन को भेजा जा रहा है।
- डॉ. राजकुमार, सीएमओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/