फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंडा फेंककर रुकवाई चिकित्सक की कार, चाकू मारकर किया घायल, टोलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 22 Oct 2023 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर से मेरठ आते वक्त एक चिकित्सक को अज्ञात बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हालत में चिकित्सक कार चलाकर टोल प्लाजा तक पहुंचा, लेकिन कार से उतरते ही नीचे गिर पड़ा। 
विज्ञापन
अंडा फेंककर रुकवाई कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तैनात मेरठ निवासी एक सरकारी चिकित्सक पर खतौली बाईपास पर एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चिकित्सक लहूलुहान हालत में टोल प्लाजा पर कार लेकर पहुंचा। कार से उतरते ही चिकित्सक नीचे गिर गया, जिसके बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मूलरूप से दौराला के चिरौडी गांव निवासी डॉ. विवेक चौधरी पिछले दो साल से परिवार के साथ मोदीपुरम में रहते हैं। विवेक सरकारी चिकित्सक हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। रविवार को वह अपनी कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे।

Trending Videos

खतौली में खतौली बाईपास पर पहुंचते ही एक युवक ने उनकी कार के अगले शीशे पर अंडा फेंककर मारा, जिस पर उन्होंने कुछ दिखाईं न देने पर कार रोक दी।

कार से उतरते ही युवक ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया और दो चाकू मारे, जिस कारण विवेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर कार में सवार होकर लहूलुहान हालत में मेरठ की तरफ भागे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार रोककर जैसे ही वह कार से उतरे तो गिर पड़े। टोलकर्मियों ने विवेक को लहूलुहान हालत में देखा तो दौराला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें टोल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कंकरखेड़ा व बाद में हालत गंभीर देख मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया। हालांकि, आरोपी भाग निकला। आरोपी दौराला निवासी बताया गया है और मामला लेनदेन का सामने आ रहा है। दौराला थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मामला खतौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें