साथ ही सभी बरातियों को खाना भी खिला दिया गया। इसके बाद निकाह की प्रक्रिया शुरू हुई। निकाह के बाद विदाई का कार्यक्रम होता है। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को अपनी हैसियत के हिसाब से उपहार व दहेज देते हैं।
आरोप है कि आरोपियों ने दहेज में दूल्हे के जीजा के लिए सोने की चेन व बुलेट मोटरसाइकिल व दूल्हे के भाई के लिए सोने की चेन, अंगूठी व बाइक की मांग कर डाली। जबकि दूल्हे ने 30 लाख की रकम वाले कार की डिमांड कर डाली।
यह भी पढ़ें: धरी रह गईं तैयारियां: मंडप-खाना सब तैयार, बरात का था इंतजार, ब्यूटी पार्लर से मौसेरे भाई संग दुल्हन फरार
आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष के पैर नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष ने आरोपियों से विनती की। लेकिन आरोपी दहेज मांग पर अड़े रहे। अखलाक ने बताया कि 1 अप्रैल को उसने सगाई में करीब 10 लाख खर्च किए थे।
इसके बाद बरात के दिन भी उसके करीब 15 लाख खर्च हो गए हैं। इसके बावजूद भी आरोपी दहेज की मांग कर रहे है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।