फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ मंडल की टीम का हुआ चयन मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से दस नवंबर तक मऊ में होगी प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

मेरठ। छावनी स्थित तोपखाना फुटबाल ग्राउंड पर शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। इस बालिकाओं ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल कौशल का परीक्षण के बाद अंतिम 16 की घोषणा की।
विज्ञापन

मऊ जिले में 3 से 10 नवंबर तक होने वाली प्रदेशस्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर का ट्रायल कोच ललित पंत के मार्गदर्शन मेें हुआ। इस ट्रायल में मेरठ और गौतमबुद्धनगर से आई बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद मेरठ से तेजस्वी राणा, साक्षी शर्मा, शिवि चौहान, आरोही आर्य, राशि, मानवी तोमर ,दीपिका सिंह, दिशु तोमर, याशिका भाटी, पावनी डोईला, वाणी चैहान, आशी दूबे, शिवानी कुमारी, कोमल, रोशनी कुमारी और रितु को अंतिम-16 में जगह मिली। काव्या शर्मा और नेहा कुमारी को आरक्षित खिलाड़ियों के रूप में चुना गया। टीम मैनेजर अनामिका पाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें