फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को थप्पड़ मारने पर बखेड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, आरोपी होंगे गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पॉश आबूलेन बाजार में शनिवार को एक युवती को थप्पड़ मारने के बाद बखेड़ा हो गया। युवती ने दुकान के बाहर खड़ा ठेला पलट दिया। दुकानदारों ने युवती का पीछा कर हमला करने का प्रयास किया। युवती ने शिव चौक पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस को घटना के बारे में बताया। इस दौरान पहुंचे दुकानदारों को पुलिस ने सख्ती से समझाकर वहां से लौटा दिया।

विज्ञापन


न्यू किशनपुरा बागपत रोड निवासी एक युवती अपनी मां के साथ कार से आबूलेन सामान खरीदने पहुंची थी। आबूलेन पर एक दुकान के सामने मां-बेटी ने अपनी कार खड़ी कर दी। दुकान के बाहर कार खड़ी करने पर गुस्साए दुकानदार ने टायर की हवा निकाल दी। मां-बेटी सामान लेकर वापस लौटीं, तो टायर में हवा न मिलने पर उनकी दुकान के बाहर खड़े ठेले वाले से कहासुनी हो गई। 

इस दौरान युवती ने गुस्से में ठेला पलट दिया वहां से कार लेकर चली गई। जिस पर दुकानदार व उसके दोस्त ने कार का पीछा किया। आरोप है कि युवकों ने बाजार में ही युवती की कार को घेर लिया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवती और उसकी मां जैसे तैसे कर आबूलेन से शिवचौक पहुंचीं, जहां एसओ सदर बाजार फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला: तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी के शहरों में दिनभर कैसा रहा माहौल

विज्ञापन

दुकानदार भी पहुंचे, तीखी झड़प 

जिस समय मां-बेटी एसओ से शिकायत कर रही थीं, बाइक से कई व्यापारी भी वहां पहुंच गए। युवती ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने उसे थप्पड़ मारा है। कार में भी कई हाथ मारे। युवती और व्यापारियों में तीखी झड़प हुई। एसओ ने दुकानदारों को डांट लगाई और युवती को थाने जाकर केस दर्ज कराने की बात कही। 

सीसीटीवी कैमरे में अराजकता कैद 
ठेला पलटती युवती का वीडियो लोगों ने मोबाइल से बनाया। जिसे पुलिस को सौंपा। युवती ने कहा कि आबूलेन पर कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखी जाए। फुटेज में युवती के साथ हुई अराजकता कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

गिरफ्तार होंगे आरोपी
युवती को थप्पड़ मारने के आरोपी गिरफ्तार होंगे। युवती के आरोपों की जांच होगी। अगर कोई विवाद हुआ था तो पुलिस को बताना चाहिए था। पुलिस फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगी। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें