जिस समय मां-बेटी एसओ से शिकायत कर रही थीं, बाइक से कई व्यापारी भी वहां पहुंच गए। युवती ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने उसे थप्पड़ मारा है। कार में भी कई हाथ मारे। युवती और व्यापारियों में तीखी झड़प हुई। एसओ ने दुकानदारों को डांट लगाई और युवती को थाने जाकर केस दर्ज कराने की बात कही।
सीसीटीवी कैमरे में अराजकता कैद
ठेला पलटती युवती का वीडियो लोगों ने मोबाइल से बनाया। जिसे पुलिस को सौंपा। युवती ने कहा कि आबूलेन पर कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखी जाए। फुटेज में युवती के साथ हुई अराजकता कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
गिरफ्तार होंगे आरोपी
युवती को थप्पड़ मारने के आरोपी गिरफ्तार होंगे। युवती के आरोपों की जांच होगी। अगर कोई विवाद हुआ था तो पुलिस को बताना चाहिए था। पुलिस फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगी।
- डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/