फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हापुड़ के धौलाना चौकी इंचार्ज ने बिकवाई थी जहरीली शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

-1600 लीटर जहरीली शराब बरामद
-एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
accused arrested - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के धौलाना थाना के यूपीएसआईडीसी चौकी इंचार्ज ने जहरीली शराब बिकवाई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 1600 लीटर जहरीली शराब बरामद की। एसओजी टीम ने चौकी इंचार्ज से पूछताछ कर छोड़ दिया। एसएसपी मेरठ ने एसपी हापुड़ को दरोगा पर कार्रवाई करने के लिए चिट्ठी लिखी है। 

विज्ञापन


मवाना पुलिस ने 1600 लीटर ईएनए (जहरीली शराब) सहित दो आरोपी इरफान निवासी खिचरा धौलाना और आसिफ राणा निवासी डेहरा धौलाना हापुड़ को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

दोनों को मवाना पुलिस ने जंघेडी गांव के जंगल से जहरीली शराब बनाते पकड़ा। जबकि पांच आरोपी गुल्ची उर्फ परवेज तोमर, तालिब निवासी नाहली थाना भोजपुर, रोबिन राणा निवासी मवाना खुर्द, भुवनेश काजीपुर खरखौदा और पुनीत विधुरी निवासी जंघेडी मवाना फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही 

पुलिस पूछताछ में  इरफान और आसिफ ने बताया कि जहरीली शराब (ईएनए) अपने साथियों की मदद से नौ जनवरी की रात को पुलिस यूपीएसआईडीसी चौकी धौलाना हापुड़ से लाए थे।  

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मेरठ एसओजी टीम ने चौकी इंचार्ज यूपीएसआईडीसी बृजेश कुमार यादव को हिरासत में लिया। मेरठ पुलिस ने दरोगा से दिनभर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जहरीली शराब के मामले में दरोगा की भूमिका मिली है। उसके खिलाफ हापुड़ में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के लिए एसपी हापुड़ को रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसपी हापुड़ की ओर से दरोगा पर कार्रवाई की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें