उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को मेरठ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। अपने दौरे के क्रम में वह मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। अखिलेश यादव केवल जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जनता अब इन बातों को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन चाहती है, न कि तुष्टीकरण की राजनीति।
बख्शे नहीं जाएंगे ज्वालागढ़ के दोषी
कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इन दोनों मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। जांच के बाद जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उच्च अधिकारी इस मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन भी नजर बनाए हुए है।
ये भी देखें...
Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश