फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, वकीलों ने कराया 'टोल फ्री', जमकर की नारेबाजी

Wed, 30 Jan 2019 01:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच को लेकर वकीलों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने शिवाय टोल प्लाजा पर धरना- प्रदर्शन करते हुए टोल को फ्री करा दिया। इतना ही नहीं बल्कि जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


बताया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वकीलों ने टोल फ्री कराया है। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने जमकर नारेबाजी की और टोल पर आने- जाने वाले वाहनों को फ्री निकाला जा रहा है।

वहीं सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वकीलों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। टोल प्लाजा पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी और महामंत्री देवकीनंदन शर्मा के नेतृत्व में वकील प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वकीलों का यह प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। वकीलों का कहना है कि 'मोदी जी से यही पुकार' कि अबकी बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जाए।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अपने-अपने जनपद में टोल फ्री किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अलावा टोल प्लाजा पर पीएससी भी तैनात की गई है। साथ ही वकीलों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है और टोल फ्री टेंट लगाया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें