बागपत के छपरौली निवासी लापता सिपाही का शव भोला गंगनहर में मिला। छपरौली निवासी सिपाही अरविंद पिछले तीन दिन से लापता चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के डयूटी पर नहीं पहुंचने के बाद विभाग के अधिकारियों ने परिजनों के मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने छपरौली थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई।
वहीं, गुरुवार को छपरौली थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नानू गंगनहर पुल पर सिपाही की गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली। बागपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जबकि सरधना थाना पुलिस इस मामले से अंजान बनी बैठी है। जबकि सिपाही की गाड़ी तीन दिन से गंगनहर के पास खड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Shamli: ईशा हत्याकांड में खुलासा, प्रेमी बोला- नवरात्र में कर रही थी ऐसी जिद, नहीं कर सकता था पूरी; मार दिया
सिपाही के पिता राजपाल ने बताया कि वह मुरादाबाद पुलिस लाइन से बीते 21 मार्च को छुट्टी लेकर घर गया था। वहीं, छुट्टी के बाद 27 मार्च को घर से डयूटी के लिए गया था। लेकिन डयूटी पर नहीं पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी थी।