फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बेटी की पीएम मोदी-सीएम योगी से गुहार, सर- दरिंदों को फांसी दो

Wed, 22 Aug 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बेटी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी से अपील है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस संबंध में सीएम योगी ने एसएसपी को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी तक चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


भड़क उठा जनाक्रोश 
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को जलाने वाले मुख्य आरोपी रोहित कुमार को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए जनाक्रोश भड़क उठा। थाली गैंग ने नगर में मार्च निकाला तो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने देवी मंदिर पर जाम लगाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, दीवारों पर पोस्टर लगाकर आर्थिक मदद की मांग की गई। भाजपा विधायक संगीत सोम ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी फोन पर बात हो गई है। मुख्यमंत्री ने परिवार की मदद व दरिंदों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। 

ये है पूरा मामला
सरधना में विगत 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर, रैली निकालकर और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कम से कम फांसी की सजा की मांग के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और गंभीर रूप से झुलसी छात्रा के उपचार की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अतुल शर्मा व डॉ. नीरा तोमर के नेतृत्व में थाली गैंग संस्था की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ सरधना नगर में रैली निकाली और थाने व तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। थाने पर इंस्पेक्टर व तहसील में एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पालिका में मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक भी धरना प्रदर्शन में एसडीएम के व्यस्त होने के कारण स्थगित कर दी गई। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी के नेतृत्व में एसडीएम व एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी व सभासद मौजूद रहे। देवी मंदिर पर राष्ट्रीय करणी सेना के पश्चिमी यूपी प्रदेश के प्रभारी ब्रिजेश राणा व जिलाध्यक्ष अनुराग सोम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया गया।

मुख्य आरोपी चढ़ा हत्थे 
मुख्य आरोपी रोहित और उसके पिता गजराज को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दो नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन आरोपी जेल में हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें