मेरठ की बेटी मयूरी यादव ने मिसेज गेलेक्सी क्वीन इंडिया यूपी 2019 का खिताब जीता है। 3 फरवरी को सूरत गुजरात में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मयूरी ने देशभर से आई प्रतिभागियों को परास्त कर शहर का गौरव बढ़ाया।
मयूरी इस प्रतियोगिता की प्रदेश स्तरीय विजेता बनी हैं। साथ ही उन्होंने स्टनिंग हेयर का टाइटल भी जीता। कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुकी मयूरी को प्रारंभ से ही मॉडलिंग लाइन में जाकर कुछ हटकर करने का शौक था।