मेरठ के मवाना तहसील के जलालपुर जोला निवासी सचिन, रामकुमार सहित 20 लोगों ने बुधवार को कमिश्नरी के बाहर प्रदर्शन किया। सचिन व रामकुमार ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेला और आग लगाने का प्रयास किया। सिविल लाइन पुलिस ने केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली।
दोनों युवकों ने बताया कि अनुसूचित जाति से है। आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंग युवकों ने कब्जा किया हुआ है। कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायत की। लेखपाल ने पैमाइश भी कर दी, बावजूद जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई। दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते है।
दोनों युवक गांव के लोगों के साथ बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे। कमिश्नरी के बाहर दोनों युवकों ने आत्मदाह के लिए केरोसिन उडेल लिया। इससे पहले आग लगाते कि पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और केरोसिन की बोतल छीन ली।
यह भी पढ़ें: VIDEO : सेना के जवान की हत्या, खेत की चकरोड़ पर मिला गोली लगा शव, छुट्टी लेकर घर आया था विक्रांत
महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप, केस दर्ज
लोहियानगर की एक महिला ने महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला चिकित्सक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला बबीता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शास्त्रीनगर रोड पर महिला चिकित्सक डॉ. याश त्यागी से दांत का उपचार कराने गई। कुछ दिन बाद महिला के दांत में दोबारा से दर्द शुरू हो गया था। वह महिला चिकित्सक से मिलने के लिए गई थी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। आरोप है कि महिला चिकित्सक एक महिला व दो युवकों के साथ चौकी पर पहुंची। जहां पीड़िता के साथ गाली- गलौज की। वहीं, पीड़िता ने महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाया। पीड़िता ने महिला चिकित्सक के साथ आए दोनों युवकों पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चप्पल से पीटने का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी पर कैंची से हमला के आरोपी को भेजा जेल
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर गली नंबर-तीन निवासी शाकिब पुत्र शाहिद सैलून की दुकान चलाता है। शाकिब ने कुछ दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से उसकी पत्नी किराए के मकान में रहती है। पत्नी लाइबा का दूसरी शादी को लेकर अपने पति से विवाद चल रहा है। सोमवार रात शाकिब अपने घर पहुंचा था। जहां पत्नी लाइबा भी आ गई थी। इसके बाद दंपती के बीच कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि आरोपी ने घर में रखी कैंची से महिला पर हमला कर दिया था। पेट में कैंची लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घायल महिला की हालत में सुधार है। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
बाइक के साथ चोर पकड़ा, जेल भेजा
मेरठ के ब्रहमपुरी पुलिस बुधवार सुबह ट्यूवबेल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र शकील निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। आरोपी पर जिले के छह थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को जेल दिया गया है।
लिसाड़ी गेट में किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट में नाबालिग से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता अपनी मां के साथ लिसाड़ी गेट थाने में पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि खुशहाल नगर की रहने वाली एक महिला मंगलवार रात अपनी नाबालिग बेटी को लेकर दवा लाने के लिए घर से निकली। आरोप है कि बीच रास्ते में एक मनचले ने किशोरी पर छींटाकशी कर दी। मां ने विरोध किया तो गाली गलौज व मारपीट कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मां बेटी को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद आरोपी आबिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्नी पर कैंची से हमले के आरोपी को भेजा जेल
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर गली नंबर-तीन निवासी शाकिब पुत्र शाहिद सैलून की दुकान चलाता है। शाकिब ने कुछ दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से उसकी पत्नी किराए के मकान में रहती है। पत्नी लाइबा का दूसरी शादी को लेकर अपने पति से विवाद चल रहा है। सोमवार रात शाकिब अपने घर पहुंचा था। जहां पत्नी लाइबा भी आ गई थी।
दंपती के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने घर में रखी कैंची से महिला पर हमला कर दिया था। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घायल महिला की हालत में सुधार है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बरात में जा रहे किशोर की धुनाई
गांव मोरना निवासी जिशान उम्र 16 वर्ष पुत्र कय्यूम बुधवार को गांव से ही बारात मे जाने के लिए तैयार होकर अपने घर से जा रहा था। बीच रास्ते में गांव के पांच युवकों ने उसे घेरकर लोहे की रॉड व डंडे से मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मंगलवार रात घसौली रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे तमंचा साथ लेकर चलने का शौक है। आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
बाइक के साथ चोर पकड़ा, जेल भेजा
ब्रहमपुरी पुलिस बुधवार सुबह ट्यूवबेल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र शकील निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। आरोपी पर जिले के छह थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को जेल दिया गया है।
लिसाड़ी गेट में किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट में नाबालिग से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता अपनी मां के साथ लिसाड़ी गेट थाने में पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि खुशहाल नगर की रहने वाली एक महिला मंगलवार रात अपनी नाबालिग बेटी को लेकर दवा लाने के लिए घर से निकली।
आरोप है कि बीच रास्ते में एक मनचले ने किशोरी पर छींटाकशी कर दी। मां ने विरोध किया तो गाली-गलौज व मारपीट कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मां बेटी को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
फार्म मालिक पर जानलेवा हमला
कंकरखेड़ा के साधूनगर निवासी सैनिक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। उसका गगोल गांव में बाहरी छोर पर सूकर फार्म है। फार्म की जमीन को गगोल निवासी उमेश से किराए पर लिया गया है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर उमेश अपने भाई नवाब सिंह और बेटे के साथ पहुंचा और जातिसूचक शब्द बोलते हुए अभद्रता की। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पुलिस काे देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल सैनिक सिंह को उपचार के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
पथराव के मामले में 19 पर मुकदमा दर्ज
भावनपुर थाना के गांव रूकनुपर निवासी बिटटू के साथ मंगलवार की रात गांव के ही दूसरे समाज के मुज्जमिल के साथ कार में डैक बजाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। रिंकू पुत्र ईश्वर ने तहरीर देते हुए बताया कि दूसरे पक्ष के फिरोज, गुफरान, इकबाल, मुज्जमिल, इसरार, इरशाद आदि ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए उसके भाई बिटटू का सिर फाड दिया। दूसरे पक्ष की ओर से इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बिटटू, मोनू, गोरव, नीलू, आशीष, सौरभ, शिवकुमार, मोनू, सोनू, पप्पू, सचिन और नरेंद्र पर मारपीट करते हुए पथराव करना बताया। भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष से 12 और दूसरे पक्ष से सात लोगों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
25 हजारी हत्यारोपी बदमाश को भेजा जेल
गांव गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति की 23 मार्च को गोकलपुर निवासी हर्ष, शिवम, अभि और दीपू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिवम, हर्ष और अभि को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काली नदी गोकलपुर के समीप से फरार 25 हजार के ईनामी बदमाश दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मेट्रो में नौकरी के नाम पर सात युवकों से ठगी
मेरठ मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने सात युवकों से सवा छह लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र निवासी पिंटू त्यागी ने तहरीर देते हुए बताया कि वह नीरज प्रधान निवासी रिठानी ने मेट्रो में नौकरी लगवाने की बात कही थी। पीड़ित ने अपने छह परिचित युवकों से मामले काे लेकर बात की। सभी पीड़ितों ने आरोपी के खाते में कुल सवा छह लाख रुपए डलवा दिए।
आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। पोल खुलने पर पीड़ित ने आरोपी से पैसे वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़ितों को अंजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने नीरज प्रधान, रोहित, सूरज सिंह ठाकुर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
मार्कशीट देने के नाम पर वसूली का आरोप
आंतरिक परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने, मार्कशीट व डिग्री देने के नाम पर एक इंस्टीट्यूट प्रबंधक पर वूसली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसीएम को सौंपते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
छात्र नेता विजित तालियान के नेतृत्व में बुधवार को काफी संख्या में छात्र कलक्ट्रेट तक पहुंचे। छात्रों ने एसीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि भूनी चौराहा स्थित एक इंस्टीट्यूट प्रयोगात्मक परीक्षा एवं आंतरिक परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर छात्रों से वूसली कर रहे हैं। नहीं देने पर छात्रों को फेल करने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि फीस अधिक ली जा रही है जबकि फीस रसीद कम रुपयों की काटी जा रही है।
कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को भी शिकायत की गई, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने कॉलेज पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रियांशू मलिक, रोहित करनावल, कुशल चहल, ऋतिक पटेल, दक्ष, तरुण सहरावत, हिमांशू, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
नेशनल शूटर सक्षम मलिक की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश
नेशनल शूटर सक्षम मलिक की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरनगर और पल्लवपुरम स्थित उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। सक्षम पर आरोप है कि वह विदेशी कारतूसों की तस्करी लंबे समय से कर रहा है। सक्षम ने राशिद को भी विदेशी कारतूस दिए थे। इस मामले में राशिद जेल चला गया। राशिद के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
एएसपी एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार फरवरी को पल्लवुपरम क्षेत्र में राशिद अली निवासी गांव जौला बुढ़ाना की गिरफ्तारी हुई थी। राशिद अपनी टैक्सी में 1975 इटली मेड कारतूस लेकर मेरठ आया था। कारतूस की डिलिवरी मेरठ में एक व्यक्ति को की जानी थी। राशिद ने खुलासा किया था कि उसे यह कारतूस देहरादून में इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में रहने वाले नेशनल शूटर सक्षम मलिक निवासी पल्ल्लवपुरम मूल निवासी मुजफ्फरनगर और अंतराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा के भाई सुभाष राणा ने दिए थे।
सुभाष राणा को क्लीन चिट दे दी गई है जबकि राशिद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए डीएम डा. वीके सिंह से अनुमति मांगी गई है। दरअसल शस्त्र और कारतूस के मामले में चार्जशीट लगाने के लिए डीएम से अनुमति लेनी होती है। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी सक्षम मलिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है कि उसकी लोकेशन कहां मिल रही है।
रेत में फिसलकर टकराए कई वाहन
परतापुर तिराहे पर घाट चौकी के पास दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे एक ट्रक से रेत निकलकर सड़क पर बिखर गया। इस कारण पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने वाहनों को एक तरफ किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर सड़क पर फैले रेत को हटवाया। एसपी सिटी का कहना है कि वाहन चालक बिना तहरीर दिए चले गए।
कुत्ता पीछे दौड़ा और पकड़वा दिया मनचला, मुकदमा दर्ज
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में घूमने के लिए निकली युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो मनचले ने भागने लगा। कुत्ते ने गुर्राते हुए मनचले का पीछा किया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। मंगलवार को वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकली। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पहले तो युवती ने नजर अंदाज किया लेकिन आरोपी नहीं माना।
आरोप है कि युवक ने धमकी भी दी। तभी अचानक युवती के साथ मौजूद कुत्ता गुर्राता हुआ युवकों की तरफ लपका। यह देख मनचलों के पसीने छूट गए। उन्होंने कुत्ते से बचने के लिए दौड़ लगा दी।
आरोपियों के जाने के बाद युवती ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। वह उसे लेकर थाने आ गए और आरोपी युवकों की पहचान टीनू और दीपक के रूप में करते हुए तहरीर दे दी। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शादी में पत्नी पर पति ने की फायरिंग
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में द्वारिकापुरी में शादी में शामिल होने आई पत्नी पर पति ने फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। हापुड़ निवासी 45 वर्षीय इरफाना की शादी कई वर्ष पूर्व फलावदा निवासी मुस्तकीम से हुुई थी। इरफाना का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को महिला बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में द्वारिकापुरी आई थी। इस दौरान आरोपी पति भी आ गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने महिला पर फायरिंग कर दी।