फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता के घर डकैती: तुम्हारे पिता को हार्टअटैक आया है... कुंडी खोलो, फिर बड़ी वारदात से दहला इलाका

Wed, 16 Nov 2022 12:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश 30 लाख की डकैती डालकर फरार हो गए। बताया गया कि आठ बदमाश दो कारों में आए थे।
विज्ञापन
1 of 5
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड स्थित अमन विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह 5.10 बजे दो कारों में आए आठ बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता श्रवण चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने श्रवण और उनके पुत्र-पुत्रवधू को बंधक बनाकर पीटा और करीब 30 लाख रुपये की डकैती डाली।

बदमाश यहां से नौ लाख रुपये, जेवरात सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। बाद में परिवार को धमकी देकर चले गए। घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा कर आक्रोश जताया। एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद तीन लोग शक के आधार पर हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन

2 of 5
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
रजपुरा गांव निवासी श्रवण चौधरी की मवाना रोड पर सीमेंट की दुकान है। दुकान के पास जेपी स्कूल के सामने अमन विहार कॉलोनी में श्रवण का मकान है। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर रजपुरा पुलिस चौकी है।
विज्ञापन

3 of 5
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि श्रवण, उनके पुत्र कुलदीप उर्फ छोटू, पुत्रवधू अनु रात में सो रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बदमाश उनके घर में घुस गए। उन्होंने पहले श्रवण को बंधक बनाकर पीटा, फिर ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी कुंडी बजाई। बदमाशों ने कहा कि उनके पिता को हार्टअटैक आया है। कुलदीप ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद तीनों को बदमाशों ने बंधक बनाकर पूरा मकान खंगाला।

4 of 5
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
बदमाश मकान में रखे 9.10 लाख रुपये, सोने और चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। बदमाशों ने श्रवण से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मांगी, लेकिन वह उन्होंने नहीं दी। बाद में बदमाश धमकी देकर बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद श्रवण चौधरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें पता चला कि बदमाश दो कार से आए थे। डकैती का गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
नजदीकी पर शक
डकैती की वारदात में किसी नजदीकी पर शक है। उसे घर के बारे में सारी जानकारी पहले से थी। श्रवण के यहां चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें